{"_id":"5783cbc54f1c1ba55313d67e","slug":"ssb-confiscated-by-foreign-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने जब्त किया विदेशी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने जब्त किया विदेशी सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
जब्त सामान के साथ एसएसबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसबी ने चेकिंग के दौरान सीमा पर बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान पकड़ कस्टम के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया थर्ड कंट्री (भारत नेपाल छोड़ कर) का सामान नेपाल से तांगे में लाया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक एसएसबी 57 वीं वाहनी की एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर के नेेतृत्व में एसएसबी जवान अपनी चेकपोस्ट पर चेकिंग में थे।
इसी बीच नेपाल से आ रहे एक तांगे को चैक करने पर उसमें चार बैग मिले। बैग में बड़ी संख्या में विदेशी चप्पलें, रेनकोट (बरसाती), लेडीज बैग, स्कूल बैग आदि मिले। पूछताछ में तांगे में सवार सिलिंग नरबो हाल निवासी धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) मूल निवासी तिब्बत ने बैग अपने बताए। एसएसबी ने उक्त व्यक्ति को मय सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने सामान जब्त कर उक्त आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर उसे छोड़ दिया। कस्टम ने पकड़े गए सामान की अनुमानित कीमत करीब बीस हजार रुपये आंकी है।
एसएसबी एफ कंपनी के एसआई हरसुख चौहान ने बताया कि कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो