फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SSB commander heard the villagers' problems

एसएसबी कमांडर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Fri, 15 May 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 15 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
SSB commander heard the villagers' problems

एसएसबी की 57 वीं वाहिनी की सी कंपनी के कमांडर अरुण कुमार ने ग्रामीणों की बैठक लेकर समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पूर्णागिरि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर अंकुश लगाने और गांव के नजदीक से अवैध खनन रोकने की मांग प्रमुखता से उठाई। बूम कैंप में आयोजित हुई बैठक में थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि पहले से ही बरसात में शारदा से गांव की ओर कटाव की मार पड़ रही है, ऊपर से अवैध खनन से और खतरा बढ़ रहा है। उचौलीगोठ के प्रधान महर ने पूर्णागिरि मार्ग में तेज गति से दौड़ते वाहनों से दुर्घटना की आशंका जताई।

विज्ञापन


उन्होंने शारदा से गांव की ओर हो रहे कटाव की रोकथाम के लिए वायर क्रेट्सों का निर्माण कराने का आग्रह किया। बैठक में एसएसबी के उप निरीक्षक श्याम लाल, राकेश सभ्रवाल, इम्तियाज अहमद खान, अनिल चौधरी, राजेश गुप्ता, मुकुंट चंगमाई, विमलेश कुमार, वन विभाग के दीवान सिंह, रंजीत सिंह बोहरा, पुलिस जवान पदत सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता केदार सिंह सामंत मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed