{"_id":"66e5c7bb75480489580c6211","slug":"ssb-caught-indian-currency-worth-two-lakhs-being-taken-to-nepal-champawat-news-c-229-1-alm1003-113041-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसएसबी ने नेपाल ले जाई जा रही दो लाख की भारतीय मुद्रा पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसएसबी ने नेपाल ले जाई जा रही दो लाख की भारतीय मुद्रा पकड़ी
Sat, 14 Sep 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहनी की सी कंपनी के जवानों ने एक व्यक्ति को भारत से नेपाल को ले जाई जा रही दो लाख की भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा है। नेपाल से प्रतिबंधित सामान लाने वाले एक व्यक्ति से प्रतिबंधित सामान जब्त कर उसे कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
शनिवार को बनबसा स्थित वाहनी की सी कंपनी के सहायक कमांडेंट जसोबंता सेनापति की देखरेख में जवान भारत नेपाल सीमा पर अपनी चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच भारत से नेपाल को जा रहे एक व्यक्ति संतोष चंद्र (35) की तलाशी में उसके पास दो लाख की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। (भारत से नेपाल को केवल पच्चीस हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है)। दूसरी घटना में नेपाल से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामान के साथ भारत आ रहे जितेंद्र कुमार को पकड़ा गया। दोनों को कस्टम के सुपुर्द किया गया। कस्टम ने पहले आरोपी से नकदी जब्त कर उस पर फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर छोड़ दिया। दूसरे आरोपी से पकड़ा गया नेपाली प्रतिबंधित सामान जब्त कर उस पर कस्टम एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर छोड़ा गया है। दोनों पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा। आरोपियों को पकड़ने में एसएसबी 57 वीं वाहनी सी कंपनी की उपनिरीक्षक आरती बुनकर, एचसी संजीत सिंह बाली, कांस्टेबल राम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद