फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Srimadbhagwat Katha

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Srimadbhagwat Katha
बिशुंग डुंगरी फर्त्याल में शिव महापुराण कथा के समापन पर मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : LOHAGHAT
ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा के मुख्य संयोजक श्रीश्री 1008 स्वामी मोहनानंद तीर्थ के दिशा-निर्देशन और ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में कथा के शुभारंभ पर शिवालय मंदिर से हनुमान मंदिर होते हुए हथरंगिया तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

पंडित किशोर पुनेठा के पौरोहित्य में मुख्य यजमान दिनेश सिंह ढेक ने विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए। कथा के मुख्य संयोजक मोहनानंद तीर्थ ने बताया कि पहले दिन रविवार को मंगल चरण, ब्राह्मण चरण, संत पूजन, गौरी गणेश, मातृका पूजन, नवग्रह, दिगपाल, क्षेत्रपाल, ग्रामदेव, स्थानदेव, पुस्तक, गोपाल और पंजदेव पूजन हुआ।
विज्ञापन

कथा का समापन 24 अगस्त को भंडारे के साथ होगा। कथावाचन चित्रकूट के भुवन त्रिपाठी सुधांश करेंगे। इस मौके पर प्रबंधन समिति के महासचिव प्रकाश राय, सचिन जोशी, जीत सिंह माहरा, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, कैलाश ढेक, ललित भट्ट, रामू जोशी, राम चंद्र बिष्ट, राजेंद्र पुनेठा, महंत मोहन गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे के साथ हुआ शिव पुराण का पारायण
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग डुंगरीफर्त्याल के शिव मंदिर में महाशिवपुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भंडारे के साथ पारायण हो गया है। इस दौरान बिशुंग के अलावा अन्य स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा के मुख्य आयोजक और कथावाचक ललित प्रसाद पांडेय बाबा आदित्यदास की पहल और बिशुंग क्षेत्र के लोगों के सहयोग से कुमाऊंनी में महाशिवपुराण कथा का वाचन हुआ। कहा गया कि शिव पुराण सुनने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है।

समापन पर सुबह गणेश पूजा, शिव पूजा, दुर्गा पूजा, शिवार्चन, हवन, कन्या पूजन आदि के बाद भंडारा हुआ। यजमान रिटायर्ड कैप्टन नरेश फर्त्याल ने सपत्नीक विभिन्न पूजा-पाठ संपन्न किए। पंडित संजय मुरारी ने कन्या पूजन आदि पूजापाठ संपन्न कराए। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

लोहाघाट के प्रसिद्घ ऋषेश्वर मंदिर में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा के दौरान  निकली कलश यात्रा में शा

लोहाघाट के प्रसिद्घ ऋषेश्वर मंदिर में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा के दौरान निकली कलश यात्रा में शा- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed