{"_id":"64e25cb67dc04a00e70e2860","slug":"sportsman-honored-in-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1009-1365-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कराटे खिलाड़ी जतिन और सुनील का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कराटे खिलाड़ी जतिन और सुनील का हुआ सम्मान
Mon, 21 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जतिन व सुनील को सम्मनित करते डीएम नवनीत पांडेय। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सुनील सिंह और जतिन जोशी को डीएम नवनीत पांडे ने सम्मानित किया। सुनील ने दिल्ली में इस माह राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और जतिन ने सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। कराटे प्रशिक्षक दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि जतिन और सुनील छह सितंबर से थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय थाईलैंड कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कराटे खिलाड़ियों के चयन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, चेयरमैन गोविंद वर्मा, जिला कराटे डो एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता आदि ने बधाई दी है।
विद्या भारती की संकुल खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
बनबसा (चंपावत)। शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेजबानी में विद्या भारती की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास, विशिष्ट अतिथि खटीमा पॉलीप्लेक्स के मानव संसाधन विभागाध्यक्ष दिनेश कुमार, ईस्टर इंडस्ट्रीज के अजय मेहता और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया।
ओमप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि इसमें चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के नौ विद्यालयों की टीम पहुंची हैं। सोमवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रबंधक रंदीप पोखरिया ने विद्यालय की प्रगति बताई। वरिष्ठ आचार्य कैलाश जोशी ने संचालन किया। वहां रुद्रपुर के संकुल प्रमुख कैलाश त्रिपाठी, शारीरिक प्रमुख मदन जलाल, मेजबान स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष थपलियाल समेत कई प्रधानाचार्य आदि ने सहयोग किया।