फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sports in Banbasa

बनबसा मिनी स्टेडियम का फाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sports in Banbasa
बनबसा केनाल मैदान में शारदा कप में फुटबाल खेलते खिलाड़ी।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। शारदा कप सीनियर नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जीत मिनी स्टेडियम बनबसा ने फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के कुनाल चंद मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

केनाल खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बनबसा मिनी स्टेडियम और लोहियाहेड फुटबाल क्लब के बीच हुआ। मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी कुनाल के दो, मन्नत चंद, सविन के एक-एक गोल की बदौलत बनबसा की टीम ने लोहियाहेड को 4-1 से परास्त कर दिया।
विज्ञापन

लोहियाहेड की टीम के खिलाड़ी हरीश बिष्ट ने एकमात्र गोल किया। रेफरी लुईस चौधरी, लाइनमैन चेतन शर्मा, शुभम रत्नाकर, स्कोरर भूपेंद्र कुमार रहे। प्रकाश गोस्वामी, मनीष कश्यप ने आंखों देखा हाल सुनाया। कमेटी के अध्यक्ष दीपक भंडारी, संजीव कश्यप, हरिओम, रंजीत बिष्ट, रितिक कश्यप, योगेश तिवारी, अरुण कुमार, सूरज आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायकगोठ की टीम अगले चक्र में
बनबसा (चंपावत)। शहीद जगदीश सिंह स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट में खेलते हुए टनकपुर के नायकगोठ की टीम ने गढ़ीगोठ बनबसा की टीम को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि नवीन श्रीवास्तव ने मैच का शुभारंभ किया।

युवा स्पोर्ट्स क्लब फागपुर की ओर से आंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी नाइन पैरा के शहीद जगदीश सिंह की स्मृति में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में बनबसा
के गढ़ीगोठ और टनकपुर के नायकगोठ की टीमों के बीच हुए मुकाबले में नायकगोठ ने गढ़ीगोठ को 3-1 से परास्त किया।
नायकगोठ के खिलाड़ी विशाल ने दो और सचिन ने एक गोल किया। गढ़ीगोठ की ओर से दीपक ने एकमात्र गोल किया। रेफरी राहुल, लाइनमैन पवन, पारस थे। आयोजन कमेटी अध्यक्ष सौरभ और सदस्य सुरेश, दीपक कार्की, नवीन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed