फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sports College Dehradun and Bageshwar won the volleyball match.

Champawat News: वॉलीबाल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और बागेश्वर ने जीता मुकाबला

Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 16 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sports College Dehradun and Bageshwar won the volleyball match.
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्धाटन मुकाबला बालक वर्ग में स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून और बालिका वर्ग में बागेश्वर ने जीता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीजीएसी अमरनाथ वर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और बागेश्वर की टीम के बीच खेला गया। देहरादून ने बागेश्वर को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में बागेश्वर ने हरिद्वार को 2-1 से पराजित किया। बालक वर्ग के दूसरे मुकाबले में चमोली ने पिथौरागढ़, चंपावत ने अल्मोड़ा को हराया। बालिका वर्ग में चंपावत ने नैनीताल और पौड़ी, उधमसिंह नगर ने देहरादून और अल्मोड़ा ने टिहरी को हराया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका तुषार वर्मा, अतुल नाथ, सुभाष जोशी, विक्रम सिंह रावत, गिरीश बिष्ट, दिनेश रावत, कुलदीप राय, तुषार कांडपाल, मुकेश वर्मा, यशपाल बिष्ट, विक्रम सिंह और बालिका वर्ग में आशा पांडे, जीवन पवार, दीपक कन्याल, सुभाष जोशी ने निभाई। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 13 टीमें और बालिका वर्ग की 9 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। यहां सीईओ एमएस बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी, महेंद्र सिंह बोहरा, जगदीश सिंह अधिकारी, पूर्व सभा सभासद सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, महेश तिवारी, शंकर खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed