{"_id":"58235bb64f1c1b6729b39452","slug":"sports-and-youth-welfare-department-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकोट में तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकोट में तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग के खेलकूद शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से बाराकोट में खेलों इंडिया खेलों के तहत तीन दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। इसमें ब्लॉक के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत की देखरेख में पहले दिन अंडर-17 बालकों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाराकोट की टीम विजेता, पम्दा उप विजेता रही।
विज्ञापन
कबड्डी में बाराकोट की टीम विजेता, बापरू उप विजेता, बालिकाओं में चौमेल विजेता, बाराकोट उप विजेता, अंडर-14 में बाराकोट विजेता, चौमेल उप विजेता रही। इस दौरान खेल प्रशिक्षक प्रदीप ढेक, कैलाश सिंह, मंजू, सुनीता देवी, वेदप्रकाश पाठक, जितेंद्र राय, देवेंद्र राय, त्रिलोक राम निर्णायक थे।
विज्ञापन