फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sportman Hounerd in Champawat

कराटे खिलाड़ी साक्षी, जतिन और दीपक को सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sportman Hounerd in Champawat
लोहाघाट में कराटे खिलाड़ियों के सम्मानित करते डीएम नरेंद्र भंडारी। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। मिश्र के काइरो शहर में 10 से 12 जून तक विश्व कराटे चैंपियनशिप हुई थी। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर चंपावत जिले के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें साक्षी बिष्ट, जतिन जोशी, दीपक सिंह शामिल थे। जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इन तीनों समेत राज्य स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चंपावत जिले के बच्चे बहुत मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इनसे भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। ऐसा करके वे अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। इस दौरान एसडीएम रिंकू बिष्ट, जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. दीक्षा का नागरिक अभिनंदन आज होगा
पिथौरागढ़। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में देश में 19वां रैंक प्राप्त करने वाली डॉ. दीक्षा जोशी का नागरिक अभिनंदन 21 जून को तीन बजे से रामलीला मैदान सदर में किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि डॉ. दीक्षा के साथ ही उनके पिता सुरेश जोशी और माता गीता जोशी को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दया सागर में सम्मानित होंगे मेधावी
पिथौरागढ़। नगर के दया सागर इंटर कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 21 जून को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासक आलोक लुईस ने बताया कि विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed