{"_id":"63499b442d741f3e2f4e65e7","slug":"specialist-doctors-did-not-reach-the-camp-divyang-kept-wandering-champawat-news-hld478983275","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर, भटकते रहे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर, भटकते रहे दिव्यांग
विज्ञापन
पाटी में लगे दिव्यांग शिविर में परीक्षण करवाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी में लगे समाज कल्याण विभाग के दिव्यांग शिविर में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मनोचिकित्सक और ईएनटी (कान, नाक और गले के डॉक्टर) विशेषज्ञ के नहीं होने से कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। शिविर में कुल 29 दिव्यांग प्रमाणपत्र बने। इससे पूर्व शिविर का ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने उद्घाटन किया।
पाटी में शुक्रवार को आयोजित शिविर में दूरदराज से आए ईएनटी और मानसिक दिव्यांगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं होने से उन्हें मायूस होना पड़ा। शिविर में हड्डी और नेत्र रोगों से संबंधित प्रमाणपत्र ही बन सके। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके सिंह, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरुशरण कौर ने दिव्यांगों का परीक्षण किया।
एल्मिको (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण लिमिटेड) के प्रतिनिधियों ने 75 दिव्यांगों की जांच कर कृत्रिम अंगों के लिए चिह्नित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जानकारी दी गईं। बीडीओ सुभाष चंद्र लोहनी, समाज कल्याण विभाग के दीपक गहतोड़ी, सुनील कुमार भट्ट, बसंत कुमार, मोहित ढेक आदि ने योजनाओं के बारे में बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत का कहना है कि मनोचिकित्सक और ईएनटी विशेषज्ञों के पिथौरागढ़ से नहीं आने से यह दिक्कत आई।
विज्ञापन
टनकपुर में आज लगेगा शिविर
चंपावत। शनिवार को टनकपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दिव्यांग शिविर लगेगा। शिविर में सभी विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि टनकपुर शिविर के लिए मनोचिकित्सक और ईएनटी विशेषज्ञ रुद्रपुर से आएंगे।