फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Source filled, yet water Tr

स्रोत भरे, फिर भी पानी को तरसे

Wed, 01 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Source filled, yet water Tr
पानी को तरसे - फोटो : अमर उजाला
पाटी में पानी होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश जताया है। क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बारिश के चलते स्रोतों का जल स्तर बढ़ा हैं, जिससे मेन टैंक में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद आधी आबादी अब भी प्यासी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मेन लाइनों में टुल्लू पंप लगाकर सारा पानी खींच लिया जाता है। विभाग की ओर से ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई न होने के चलते उनके हौसले बुलंद हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग से बार-बार मुख्य लाइनों में टुल्लू पंप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की जाती रही है, लेकिन विभाग को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


मष्टा मंदिर कालोनी स्टेशन बाजार, माराकुली बाजार, शास्त्री मारकेट में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी। लोग अब भी रात-दिन हैंडपंपों में लाइन लगाने को मजबूर है और जिनके पास वाहन है वह चार किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे है। जल संस्थान के अवर अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि लाइन में गेट वाल्व खराब होने से सप्लाई बंद है। जल्द ही कार्रवाई कर सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टुल्लू पंप लगाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed