फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Songs will be composed to prevent forest fires.

Champawat News: वनाग्नि रोकथाम के लिए बनेंगे गीत

Thu, 08 Jan 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 Jan 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Songs will be composed to prevent forest fires.
चंपावत। यू-कॉस्ट की ओर से डायट लोहाघाट की विशेष पहल पर वनाग्नि जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण शोध कार्य किया जा रहा है। शोध के तहत जागरूकता गीतों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इन गीतों के माध्यम से वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम हो सकेगी।
विज्ञापन

शोध कार्य के प्रोग्राम इन्वेस्टिगेटर डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि प्रतिवर्ष होने वाली वनाग्नि की घटनाओं के कारणों और उनके प्रभावों का अध्ययन कर समुदाय और शिक्षा से जुड़े हित धारकों के समन्वय से इसकी रोकथाम के उपाय खोजे जा रहे हैं। यह शोध उत्तराखंड के लिए प्रभावी सिद्ध हो सकता है। शोध के प्रथम चरण में जनपद के वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों से जुड़ी बस्तियों में वनाग्नि जागरूकता सेनाओं का गठन किया गया है। विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में ऑडियो-विजुअल सामग्री का निर्माण हो रहा
द्वितीय चरण में वनाग्नि की रोकथाम के लिए ऑडियो-विजुअल सामग्री का निर्माण किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के परिपेक्ष में वनाग्नि से बचाव के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस सामग्री का फिल्मांकन और प्रचार-प्रसार अंतिम चरण में है। डॉ. कमल के साथ सह-कार्यक्रम इन्वेस्टिगेटर के रूप में नवीन उपाध्याय और रश्मि उपाध्याय सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं की भी सहभागिता रही है। डॉ. गहतोड़ी ने बताया कि वनाग्नि जागरूकता से संबंधित यह सामग्री जनवरी अंत तक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed