{"_id":"5723abc84f1c1b5e0ca91973","slug":"song-music-of-the-forest-fire-prevention-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत, संगीत से दावाग्नि रोकने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत, संगीत से दावाग्नि रोकने का संदेश
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गीत, संगीत से दावाग्नि रोकने का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। जंगलों को आग से बचाने के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग ने जनजागरूकता अभियान चलाया है। इसके लिए सांस्कृतिक दल का सहारा लिया गया है। डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल के निर्देश पर कलाकारों के दल ने बृहस्पतिवार की शाम वन विश्राम गृह में गीत-नृत्य के माध्यम से लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया। शारदा रेंज के एसडीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, रेंजर ख्याली राम आर्य की मौजूदगी में सांस्कृतिक कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने जंगलों में आग से वन संपदा की होने वाली क्षति के बारे में बताया। लोगों से जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने गीतों के माध्यम से बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में जंगल, वन्यजीवों का विशेष महत्व है। आग से जलकर नष्ट होने वाली जैवविविधता के संरक्षण में वर्षों बीत जाएंगे। यदि आग से इसी तरह जंगल नष्ट होते रहे तो भविष्य में धरती पर मानव जीवन पर भी संकट मंडराने लगेगा। इस दौरान वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, विपिन चंद्र जोशी, हेम चंद्र पंत, वनरक्षक नरेंद्र खुल्बे, गिरीश पांडेय, एनबी कांडपाल, हरीश जोशी, प्रेम सिंह महर, प्रकाश भट्ट, संचा सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेश जोशी, शिवकुमार, निरंजन राणा आदि आमबाग, थ्वालखेड़ा, नायकगोठ आदि गांवों के लोग थे।
विज्ञापन