फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Solar street lights will examine disappearance

सोलर स्ट्रीट लाइट गायब होने की होगी जांच

Wed, 09 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 09 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों में से कई में बैट्री, लाइट और सोलर प्लेट गायब होने के मामले की प्रशासन जांच कराएगा। पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने उरेडा और राजस्व उप निरीक्षक को मौका मुआयना कर पूरे प्रकरण की जांच करने की हिदायत दी है। अमर उजाला में 9 दिसंबर को न लाइट, न सोलर बैट्री फिर भी सोलर स्ट्रीट लाइट हेडिंग से प्रमुखता से खबर छपी थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन


एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट का मौका मुआयना कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मां पूर्णागिरि क्षेत्र में 7 साल पूर्व 26 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। पुरानी होने से इनकी बैट्री आदि खराब हो गई। कुछ इनमें से चोरी हो गई थी। वहीं इस साल मार्च-अप्रैल में उरेडा ने 52 लाइटें लगाई, इन्हें देने से पूर्व स्ट्रीट लाइट के पास वाले दुकानदारों के साथ 3 साल तक सुरक्षित रखने का अनुबंध किया गया था।
विज्ञापन


सुरक्षागत कारणों से निकाली लाइटें

मां पूर्णागिरि क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि इस साल लगाई गई 52 सोलर लाइटों में से दो लाइटें कुछ समय पूर्व चोरी हो गई, जबकि कई अन्य लाइटों को सुरक्षागत कारणों से हटाया गया है। उनका कहना है कि मेले के बाद आवाजाही कम होने से इन सोलर स्ट्रीट लाइटों के चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर स्ट्रीट लाइट के स्थान का चयन ग्राम पंचायत की सहमति से किया जाता है। नियम के तहत इसका स्थान नहीं बदला जा सकता है। विशेष परिस्थितियों मेें ही निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर जगह बदली जा सकती है, मगर किसी भी हाल में इसका उपयोग व्यक्तिगत रूप से नहीं किया जा सकता है। जिले में लगी करीब 700 सोलर स्ट्रीट लाइटों में से मां पूर्णागिरि क्षेत्र को छोड़ कहीं से भी लाइटों की जगह शिफ्ट नहीं की गई है। -एमएस जंगपांगी, अभियंता, उरेडा, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed