फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Solar street lights fixed place of

तय की गई सोलर स्ट्रीट लाइटों की जगह

Sun, 10 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 10 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी में तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी द्वारा ग्राम सभा को प्रदत्त 150 सोलर स्ट्रीट लाइटों के लिए सर्वसम्मति से जगह तय किए गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद राय की अध्यक्षता एवं शिक्षक कमल राय के संचालन में हुई ग्रामसभा की खुली बैठक में गांव के करीब 150 वर्ष पुराने मंदिर एवं उसके परिसर के पुनर्निर्माण का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन


सांसद अजय टम्टा और विधायक पूरन सिंह फर्त्याल द्वारा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। इस मंदिर का निर्माण जन प्रतिनिधियों के सहयोग के साथ-साथ ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। बैठक स्थल पर ही जनपद के प्रथम शहीद कमीशंड ऑफीसर लेफ्टिनेंट जगदीश चंद्र राय की मां लक्ष्मी देवी (103) ने एक लाख रुपये, कमल राय ने 10 हजार रुपये देने का सहयोग करने का एलान किया।
विज्ञापन


मंदिर स्थल पर ही गठित मंदिर निर्माण समिति ने 100 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए मंदिर एवं परिसर के निर्माण का बीड़ा उठा लिया। बैठक में पूर्व प्रधान रमेश चंद्र राय, भवानी दत्त राय, परमानंद राय, गंगा दत्त राय, कै.जय दत्त राय, नरेश राय, कृष्णानंद राय, गिरीश कापड़ी, पूरन चंद्र राय, जनार्दन राय, केशव गिरि आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed