{"_id":"5898b8bc4f1c1b9452378ab6","slug":"soil-being-blown-crisis-on-the-existence-of-rare-pine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी डाले जाने से दुर्लभ देवदार के अस्तित्व पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी डाले जाने से दुर्लभ देवदार के अस्तित्व पर संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
वन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के विभिन्न स्थानों में मनमाने ढंग से सड़क के किनारे और देवदार वनों में मिट्टी डाले जाने से दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों के अस्तित्व पर संकट पैदा होता जा रहा है। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से लोगों के हौसले बुलंद हैं और वह धड़ल्ले से विभिन्न निर्माण कार्यों से निकलने वाली मिट्टी को सड़कों के किनारे और देवदार वृक्षों के जड़ों में डालते जा रहे हैं।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में निजी तथा सरकारी भवनों का निर्माण करने वाले कुछ लोग जमीन की खुदाई से निकल रही मिट्टी को सरेआम सड़क किनारे और पेड़ों की जड़ों में डंप कर रहे हैं। मिट्टी पेड़ों की जड़ों में डंप किए जाने से देवदार वृक्षों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
मायावती मार्ग, चंपावत मार्ग, जीआईसी रोड आदि स्थानों में जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। डंप मिट्टी के कारण सड़क संकरी हो गई है। हर समय दुर्घटना का भय बना हुआ है। बनीगांव के ग्राम प्रधान सुभाष जोशी, शेखर पुनेठा, विनोद बगौली, इंदर ढेक, सुमित पुनेठा, महेश बगौली, संदीप बगौली ने इस प्रकार मिट्टी डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी का कहना है कि देवदार की जड़ों में मिट्टी डालने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।