फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   So will tackle such a forest fire ...

तो ऐसे निपटेंगे जंगल की आग से...

Sun, 11 Mar 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 11 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
So will tackle such a forest fire ...
चंपावत में आयोजित बैठक में चर्चा करते वन श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
 इस समय फायर सीजन चल रहा है और जंगल की आग बुझाने में वन श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन इन वन श्रमिकों को बीते छह महीने से वेतन के रूप में एक भी रुपया नहीं मिला है। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई वन श्रमिक संघ की बैठक में सितंबर 2017 से वेतन नहीं दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई गई। कहा गया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद विभागीय अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। वेतन का भुगतान न होने के बावजूद उनसे लगातार काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन


संगठन ने नियमित रूप से हर माह वेतन देने की मांग की। इसके अलावा दो दशक से अधिक की सेवा के बावजूद उन्हें महज सात हजार रुपये वेतन दिए जाने को अन्याय बताया। शासन से समान कार्य के लिए समान वेतन देने के साथ ही सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग की गई।
विज्ञापन


वन श्रमिकों ने कहा कि फायर सीजन में उनसे 24 घंटे काम तो लिया जाता है, मगर सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। भोलादत्त, सुरेश राय, दिनेश चंद्र, भरत सिंह, घनश्याम जोशी, तुला राम, प्रेम सिंह आदि ने जंगल की हिफाजत में अहम भूमिका निभाने वाले वन श्रमिकों के साथ इंसाफ करने की मांग की है। इधर वन अधिकारियों का कहना है कि बजट नहीं मिलने से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed