फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   So that the infection does not spread ...

ताकि संक्रमण ना फैले...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
So that the infection does not spread ...
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शहर से लगे रायनगर चौड़ी गांव के युवाओं ने बाहरी लोगों के लिए गांव में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस गांव को जाने वाली सड़क पर बैरियर लगाकर युवा आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं। इसके लिए 170 परिवार वाले गांव के नौजवान बारी-बारी से ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जितेंद्र राय से मंत्रणा करने के बाद युवाओं ने डिग्री कॉलेज से गांव को जाने वाले मार्ग में बेरिकेटिंग लगाई है। प्रधान का कहना है कि शहर से लगा होने की वजह से डिग्री कॉलेज और आसपास खूब आवाजाही होती है। बीते दिनों इस गांव के दो लोग भी संक्रमित हो गए थे। इससे सीख लेते हुए ग्रामीणों ने बाहरी लोगों को गांव में नहीं आने देने के लिए ये कदम उठाया है। ताकि गांव संक्रमण से बच सके। साथ ही ये युवा कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताते हुए जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

राइकोट कुंवर क्षेत्र का हर घर होगा सैनिटाइज
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राइकोटकुंवर जिला पंचायत क्षेत्र के हर घर में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने जिला पंचायत के तहत आने वाली सभी 26 ग्राम पंचायतों के लिए स्प्रे मशीनें और सोडियम हाइपोक्लोराइड वितरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने जिला पंचायत राइकोट कुंवर की सभी 26 ग्राम पंचायतों के लिए 26 सैनिटाइजेशन स्प्रे मशीन, सैनिटाइजर और तीन हजार मास्क भिजवाए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर आंगनबाड़ी, पंचायत घर, स्कूलों में सैनिटाइजेशन का छिड़काव करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बाराकोट में फैले कूडे़ का कराया निस्तारण
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार में लगे कूड़े के ढेरों से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कूड़े का निस्तारण कराया। दुकानों और घरों के कूड़े को सड़क किनारे डाले जाने से यहां भारी मात्रा में कूड़ा डंप हो गया था। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के प्रतिनिधि प्रकाश राय की मौजूदगी में जेसीबी से कूड़े को उठवाकर इसका निस्तारण किया। (संवाद)
जरूरतमंदों की मित्र बनी पुलिस, बांटा राशन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। लोहाघाट और पाटी में पुलिस ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच गरीब, असहाय, बीमार और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए राशन सहित जरूरी सामग्री बांटी गई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गल्लागांव, कालाकोट, बाराकोट में लोगों के घर जाकर घर में अकेले रहने वाले लोगों को राशन बांटा गया। इसी अभियान के तहत पाटी के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मूलाकोट और कानीकोट में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पुलिस ने मेडिकल उपकरण, दवाई, खाद्य सामग्री या अन्य किसी भी प्रकार से जुड़ी समस्या होने पर चंपावत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112, 05965-230607 और 9411112984 पर सूचना देने की अपील की। (संवाद)

तीन परिवारों को पुलिस ने दिया राशन
पिथौरागढ़। मिशन हौसला के तहत पिथौरागढ़ पुलिस जरूरतमंदों की मदद कर रही है। रोडवेज के पास से झोपड़ियों में रहने वाले एक व्यक्ति ने शाम करीब आठ बजे यातायात प्रभारी को सूचना दी कि वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन परिवारों के पास खाने को कुछ भी नहीं है। कोई दुकानदार उधार सामान भी नहीं दे रहा है और बच्चे भूख से रो रहे हैं। इस पर प्रभारी यातायात प्रताप सिंह नेगी और एसआई यातायात दरबान सिंह मेहता ने मौके पर पहुंचकर देखा तो इलिया पुत्र कृपाल गहलोत, विकाश पुत्र कृपाल गहलोत, राजकुमार पुत्र स्व. शंकर लाल मूल निवासी गण उपरोक्त मेरठ उत्तर प्रदेश के पास खाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को दी। इसके बाद एसपी ने स्वयं ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राशन तथा जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से मिशन हौसला के तहत सहायता के लिए 112 या 9411112702 पर संपर्क करने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed