{"_id":"611171898ebc3ef40432778e","slug":"smugling-of-wood-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4340267192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा रेंज के जंगल में तस्करों का धावा, खैर के नौ हरे काटे, वन विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा रेंज के जंगल में तस्करों का धावा, खैर के नौ हरे काटे, वन विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
कुमाऊं में जब्त लकड़ी के गिल्टे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। तस्करों ने रातोंरात हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के जंगल से खैर के नौ हरे पेड़ों को काटकर लकड़ी चोरी कर ली। मामले में चार संदिग्धों को पकड़ कर गहन पूछताछ की जा रही है। तस्करों की तलाश में विभागीय टीम कई जगह भेजी गई है।
छह अगस्त को उचौलीगोठ से लगे शारदा रेंज की ब्रह्मदेव बीट में खैर के नौ हरे पेड़ काट लिए गए थे। दो दिन पहले वनकर्मियों को पेड़ काटने का पता चला।
डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर कई टीमें तस्करों समेत काटे गए पेड़ों की लकड़ी बरामद करने में जुटी है। मामले में आसपास के चार संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ में तस्करों के बारे में अहम सुराग मिले हैं।
एसडीओ कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में छानबीन के लिए विभाग की तीन टीमें सितारगंज, न्यूरिया और अमरिया भेजी गई हैं। काटे गए खैर के पेड़ों की लकड़ी सितारगंज से बरामद होने की सूचना है।
विज्ञापन
विभाग के सूत्रों के मुताबिक वहां खैर के लट्ठों से लदा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया है। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि लकड़ी की छानबीन के लिए विभाग की टीम सितारगंज भी भेजी गई है।