{"_id":"677910b2adc3057720082c49","slug":"smuggler-arrested-with-grams-of-smack-in-champawat-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 11.59 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से 3300 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 11.59 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से 3300 रुपये बरामद
Sat, 04 Jan 2025 04:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 04 Jan 2025 04:13 PM IST
सार
चंपावत में पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ ने संयुक्त अभियान में 11.59 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत में पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ ने संयुक्त अभियान में 11.59 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को टीम ने आंबेडकर तिराहा के पास बाइक सवार प्रभात जोशी (28) उर्फ पप्पू निवासी छतार, कुलेठी के पास से स्मैक और 3300 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने प्रभात की बाइक सीज कर दी है। बताया कि प्रभात जोशी के खिलाफ चंपावत कोतवाली में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2020 से चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र के युवकों को स्मैक बेचता है। पुलिस आरोपी के बैंक खाते की जांच कर रही है। उसके संपर्क वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है। संवाद टीम में एसआई ललित पांडेय, कांस्टेबल संजय कुमार, नवीन राम, प्रभारी एसओजी एसआई मनीष खत्री, प्रभारी एएनटीएफ एसआई सोनू बोरा, हेड कांस्टेबल मनोज बेरी रहे।
विज्ञापन