फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   smack smuggker and thief were tested corona positive in rapid test

स्मैक तस्कर और चोर निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
smack smuggker and thief were tested corona positive in rapid test
रैपिड टेस्ट में गिरफ्तार आरोपियों के कोराना पॉजिटिव पाए जाने पर टनकपुर कोतवाली परिसर क्षेत्र मे - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा के एक युवक को 30.32 ग्राम स्मैक के साथ और साइकिल चोर को दबोचने की सफलता की खुशी पुलिस की उस समय काफूर हो गई, जब दोनों आरोपियों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव निकली। आनन-फानन में दोनों आरोपियों को आइसोलेट और उनके संपर्क में आए दो दरोगा और चार कांस्टेबलों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ में गिरोह के तार पीलीभीत और बरेली से जुड़े होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने खटीमा के एक युवक को स्मैक तस्करी के आरोप में और बोरोगोठ (टनकपुर) के एक युवक को साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई के लिए कोरोना जांच के लिए उनका रैपिड टेस्ट कराया गया था। स्मैक तस्करी मामले का खुलासा करने के लिए कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी चल रही थी। इसी बीच आरोपियों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आने की खबर आई तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। इसकी भनक लगते ही प्रेस कांफ्रेंस के लिए कोतवाली पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मौके से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। पुलिस ने आनन-फानन में न्यायालय से रिमांड लेकर दोनों आरोपियों को ट्रामा सेंटर भवन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और उनके संपर्क में आए दो दरोगा और चार कांस्टेबलों को भी क्वारंटीन किया गया है। इधर, अग्निशमन बुलाकर समूचे कोतवाली क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने पुराने टैक्सी स्टैंड के पास से खटीमा के इस्लामनगर निवासी मोहम्मद उस्मान को 30.32 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी उस्मान ने पीलीभीत और बरेली में सक्रिय गिरोह से स्मैक खरीदने और ऊधम सिंह नगर के किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, बनबसा, टनकपुर और पर्वतीय क्षेत्र में बेचने की बात कबूल की है। टीम में सीओ विसी पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआई यागेश दत्त, एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, अमित चौधरी, त्रिलोक चंद, हरीश मेहता थे। कोतवाल ने बताया कि टैक्सी स्टैंड निवासी मुन्नी देवी ने 15 जून को बेटी की साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुराग मिलने पर पुलिस ने बोरागोठ निवासी पवन कुमार को साइकिल के साथ पकड़ लिया। टीम में एसआई रमेश चंद्र भट्ट, कांस्टेबल सचिन कुमार व विक्रम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर जांच के लिए सैंपल एसटीएच हल्द्वानी भेजे
दोनों आरोपी अभी रैपिड टेस्ट (खून की जांच) में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। उन्हें आइसुलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ ही उनके संपर्क में आए छह पुलिस कर्मियों को भी क्वारंटीन किया गया है। पॉजीटिव मिले आरोपी युवकों का पीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कदम उठाए जाएंगे। डॉ. एचएस हयांकी, एसीएमओ, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed