फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Skid Holly

सब दु:ख दूर करो हे गणपति, हे विघ्नविनाशक...

Sun, 28 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 28 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Skid Holly

क्षेत्र में इन दिनों बैठकी होली के गायन की धूम है। शनिवार रात जिला मुख्यालय में कारोबारी भगवत शरण राय के आवास पर कलश संगीत कला समिति के तत्वावधान में होली गायन हुआ। सब दु:ख दूर करो हे गणपति, हे विघ्नविनाशक... से होली गीत का श्रीगणेश हुआ।

विज्ञापन


डा.वीके पाठक ने राग काफी में आयो नवल वसंत सखी ऋतुराज कहाए होली गीत गाया। रिटायर्ड शिक्षक धर्म सिंह अधिकारी गाओ सुहागन होरी, बरस की घड़ी अलबेली, गाओ सुहागिन होली, अबीर-गुलाल उड़त खुशियों के गीत पेश किया। प्रकाश पांडेय ने क्या जिंदगी का ठिकाना, फिरत मन क्यों रे भुलाना। क्या जिंदगी का ठिकाना, कहां गये भीमा, कहां दुर्योधन, होली गीत से समां बांधा। दिनेश बिष्ट ने श्याम ने मोरी सुध बिसराई। अभी न आये द्वारिका छाये, मो सन रार मचाई, गिरीश चंद्र पंत ने कैसी बंशी बजाई तोरे कान्हा ने लरक, कैसी मुरली बजाई तोरे कान्हा ने लरक, तुलसी दत्त जोशी ने अपने ही रंग का दीवाना रे कान्हा, होली खेलत मोसे करके बहाना होली गीत पेश कर रंग जमा दिया।
विज्ञापन


शिक्षक उमापति जोशी ने ये कैसी होरी खेलाई, श्याम तुम बड़े हरजाई, तुम बड़े हरजाई, ये कैसी होरी खेलाई, सबको मुबारक होली गीत से रंग बिखेरे, आदि गीत भी सुनाए गए। इस मौके कमलेश राय, मुकुल राय, ललित पंत, भगवत शरण राय, ऋषभ राय, जगदीश पचौली, रमेश डिक्टिया, धीरेंद्र कुमार राय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed