फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   six member monitoring committee

चम्पावत: मां पूर्णागिरि धाम में बनी छह सदस्यीय निगरानी समिति

Sun, 19 Feb 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
six member monitoring committee
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति ने सरकारी मेले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निगरानी कमेटी बनाई है। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में छह सदस्यीय समिति को अंतिम रूप दिया गया। निगरानी कमेटी में बीडीसी सदस्य रविशंकर, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय के प्रतिनिधि मनोज पांडेय, मंदिर समिति के सचिव सुरेश तिवारी, जगदीश तिवारी, प्रकाश तिवारी और बबलू पांडेय सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन


अगले महीने नौ मार्च से शुरू होकर तीन महीने तक चलने वाले मेले में निगरानी समिति श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थागत खामी दूर करने के लिए मंदिर समिति को सुझाव देगी। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, शेखर पांडेय, राजेंद्र तिवारी, शंकर तिवारी, सुभाष पांडेय, पूनम पांडेय, गोवर्धन पांडेय, सूरज पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, चिंतामणि तिवारी आदि ने मेले को संवारने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन



पुलिस चौकी के लिए देखी जगह
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में मेले के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ठुलीगाड़ के अलावा पुलिस की दो और चौकियां बनाई जाएंगी। काली मंदिर और भैरव मंदिर क्षेत्र में बनने वाली पुलिस चौकी और आवास के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी और मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने इसके लिए भूमि का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed