फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Six lakh currency being taken from India to Nepal caught Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: भारत से नेपाल ले जाई जा रही छह लाख की करेंसी पकड़ी, जानिए कितनी नकदी ले जाने की है अनुमति

Fri, 07 Oct 2022 03:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 03:39 PM IST
सार

भारत से नेपाल को केवल 25 हजार तक की ही नकदी साथ में लाई ले जाई जा सकती लेकिन भारत- नेपाल के बीच दो हजार रुपये की भारतीय करेंसी को ले जाना व लाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कार में सवार हिमाचल प्रदेश के सोनम और रमेश करेंसी के संबंध में न तो कोई वैधानिक दस्तावेज ही दिखा पाए न ही कोई जानकारी ही दे पाए।

विज्ञापन
Six lakh currency being taken from India to Nepal caught Uttarakhand news in hindi
- फोटो : Social Media

विस्तार

भारत से नेपाल जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने छह लाख की नकदी के साथ पकड़ कस्टम के सुपुर्द कर दिया। उनके पास नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे। भारत और नेपाल के बीच केवल पच्चीस हजार रुपये की करेंसी ही लाई और ले जाई जा सकती है।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम शारदा बैराज चौकी पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसआई कैलाश जोशी, कांस्टेबल अनिल कुमार, संजय शर्मा, विनोद चौहान एवं संजय सघन चेकिंग अभियान कर रहे थे। इसी बीच भारत से नेपाल को जा रही कार फार्च्यूनर को रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन


संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें छह लाख रुपये की भारतीय करेंसी मिली। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कार में सवार हिमाचल प्रदेश के सियाल रोड कुल्लू मनाली निवासी सोनम एवं हिमाचल के ही ग्राम मसाला कुल्लू निवासी रमेश श्रेष्ठा करेंसी के संबंध में न तो कोई वैधानिक दस्तावेज ही दिखा पाए न ही कोई जानकारी ही दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

कस्टम एक्ट के तहत केस पंजीकृत
उन्होंने बताया कि बरामद करेंसी में दो हजार और पांच सौ के नोट शामिल थे। पुलिस ने पकड़ी गई करेंसी के साथ दोनों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम विभाग ने करेंसी जब्त कर उन पर कस्टम एक्ट के तहत केस पंजीकृत कर छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें...Murder: पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसी, दरवाजा खोला तो अटकीं सांसें

कस्टम अधीक्षक सुधाकर तिवारी ने बताया कि भारत से नेपाल को केवल 25 हजार तक की ही नकदी साथ में लाई ले जाई जा सकती लेकिन भारत- नेपाल के बीच दो हजार रुपये की भारतीय करेंसी को ले जाना व लाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। करेंसी स्वामियों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed