{"_id":"633ff35532be454c0c038ae3","slug":"murder-husband-kills-wife-in-rudrapur-uttarakhand-crime-news-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसी, दरवाजा खोला तो अटकीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसी, दरवाजा खोला तो अटकीं सांसें
Fri, 07 Oct 2022 03:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रपुर।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:21 PM IST
सार
रुद्रपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात शिशुपाल और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उनके बच्चे की रोने की आवाज आई। पड़ोसी दरवाजा खोल कर अंदर घुसे तो देखा पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांजिट कैंप में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी मारने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पत्नी के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। पति को गिरफ्तार कर उसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। राजस्थान के आजाद नगर में जिला बरेली निवासी शिशुपाल पिछले कई सालों से पत्नी रिंकी और एक बच्चे के साथ रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Avalanche: चार शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही मचा कोहराम, सात शव और बरामद, तीन की तलाश जारी
विज्ञापन
शिशुपाल सिडकुल की वोल्टास कंपनी में नौकरी करता है। पड़ोसियों ने बताया बीती रात शिशुपाल और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उनके बच्चे की रोने की आवाज आई। पड़ोसी दरवाजा खोल कर अंदर घुसे तो देखा पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी और शिशुपाल भी बेहोश था। पुलिस शिशुपाल को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन