{"_id":"63f3b3f0906e988f5b0091b2","slug":"six-indian-youths-released-in-nepal-champawat-news-c-8-1-59633-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्पावत: नेपाल में गिरफ्तार छह भारतीय युवक रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्पावत: नेपाल में गिरफ्तार छह भारतीय युवक रिहा
Mon, 20 Feb 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तीन दिन पूर्व नेपाल में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार छह भारतीय युवकों को सोमवार को रिहा कर दिया गया।
विगत शुक्रवार को टनकपुर से लगे नेपाल के ब्रह्मदेव बाजार गए छह भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के आरोप में उचौलीगोठ निवासी रोहित महर, अजय महर, दीपक सिंह, कैलाश सिंह, अशोक सिंह और दीपक महर को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को कंचनपुर के महेंद्रनगर जिला प्रहरी कार्यालय की जेल में रखा था।
जिला प्रहरी कार्यालय के इंस्पेक्टर जीवन गुरूंग ने बताया कि सोमवार को आरोपी युवकों को जिलाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अदालत ने दो- दो हजार रुपये जुर्माना कर युवकों को रिहा कर दिया। बता दें कि गिरफ्तार युवकों की रिहाई के लिए चंपावत जिला प्रशासन के स्तर से भी प्रयास किए गए, लेकिन नेपाल पुलिस ने युवकों को रिहा करने से इंकार कर दिया था।