फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   six docters appointed at lohaghat hospital

लोहाघाट अस्पताल में छह नए डॉक्टरों की नियुक्ति

Tue, 20 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 20 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसमें हड्डी रोग और रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। अस्पताल में छह नए डॉक्टरों के आने से रोगियों को काफी राहत मिलेगी। शीघ्र ही नव नियुक्त डॉक्टर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस बोहरा ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण रोगियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए उनके द्वारा लगातार शासन में पत्राचार किया जाता रहा हैै।
विज्ञापन


इसके तहत शासन की ओर से छह डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि सीएचसी से पीपीपी मोड की सेवाएं समाप्त होने के बाद 16 नवंबर से अस्पताल का संचालन पुन: सरकारी हाथों में आ गया था। इसके बाद हालांकि अस्पताल में सात डॉक्टरों की तैनाती की गई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग और रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि शासन से मिले पत्र के अनुसार सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद जोशी, सर्जन डा. प्रभा जोशी, रेडियोलॉजिस्ट डा. ललित मोहन रिखोलिया और डा.ज्योति प्रकाश नौटियाल, डा. अभिलाषा कोहली और डा. दीपक चंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीएचसी में सात डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


छह और नए डॉक्टर आने से अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 13 हो जाएगी। सीएमओ ने बताया कि नए डॉक्टरों के आने के बाद सीएचसी में कुल स्वीकृत पदों को भरने के बाद शेष अन्य डॉक्टरों को उनके मूल तैनाती स्थल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed