फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sita Ram persistence of forest walk

सीता ने राम से वन चलने की हठ की

Wed, 05 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 05 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sita Ram persistence of forest walk
सीता ने राम से वन चलने की हठ की - फोटो : अमर उजाला

 जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। चंपावत, फुलारागांव, लोहाघाट नगर एवं कर्णकरायत में रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। रामलीला के चौथे दिन दशरथ-सुमंत संवाद से लीला की शुरुआत की गई। सीता का राम से वन जाने की हठ करने तक की लीला दिखाई गई। उधर, फुलारगांव में भाजपा नेता मदन सिंह महर ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। यहां परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। यहां राम का किरदार राहुल रावल, लक्ष्मण का सौरभ पांडेय, सीता का सचिन, हनुमान का जगत सिंह, कैकई का चंद्रशेखर फुलारा, कुंभकरण का रमेश चंद्र पंत निभा रहे हैं।

विज्ञापन


लोहाघाट में जीवन मेहता और जीवन गहतोड़ी के संचालन में एसआई प्रेम विश्वकर्मा ने विभिन्न कानूनी जानकारियां दी। यहां दशरथ का अभिनय जगदीश जोशी, सुमंत का जीवन कलौनी, द्वारपाल का सचिन, वशिष्ठ का सोनू खुल्बे, राम का जितेंद्र पुनेठा, सीता का भावना गड़कोटी, कैकई का पंकज जोशी, मंथरा का शांति कोठारी, कौशल्या का निर्मला अधिकारी ने अभिनय किया।
विज्ञापन


कर्णकरायत की रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। देश विदेश के राजाओं का सीता स्वयंवर में आना, रावण का प्रवेश, वाणासुर द्वारा रावण को समझाना। आकाशवाणी सुनकर रावण का जाना, राजाओं के धनुष न टूटने पर राजा जनक का दुखी होना, गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर राम द्वारा धनुष तोड़ना, परशुराम का क्रोधित होकर पहुंचना, परशुराम लक्ष्मण का संवाद, जनक दूत का दशरथ के पास जाना, धूम धाम से राम सीता विवाह तक की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम का अभिनय विशाल फर्त्याल, लक्ष्मण का सूरज गड़कोटी, सीता का हेमंत करायत, परशुराम दीपक करायत, जनक त्रिलोचन मुरारी, दशरथ प्रकाश मुरारी, बंदीजन उमेश मुरारी, प्रकाश मुरारी, वाणासुर का दिनेश फर्त्याल, रावण गंगा दत्त मुरारी ने किया। संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल और संजय मुरारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed