{"_id":"5d583f498ebc3e898f22c93e","slug":"sisiters-ties-rakhi-to-brothers-champawat-news-hld3532027108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तैनात जवानों की ग्रामीणों ने हौंसला अफजाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर तैनात जवानों की ग्रामीणों ने हौंसला अफजाई की
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगी एसएसबी की पंचेश्वर क्षेत्र की बार्डर आउटपोस्ट में एसएसबी जवानों का टीका लगाकर ?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर, तल्लादेश क्षेत्र में एसएसबी की बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में सीमा जागरण मंच कार्यक्रम एकल विद्यालय अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं ने सीमा की हिफाजत में लगे जवानों का राखी बांधकर अभिनंदन किया। बृहस्पतिवार से शुरू होकर तीन दिन तक चला यह कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया।
पंचेश्वर क्षेत्र के अलावा धर्माघाट, कुसुम घाट चौकियों में विमला तिवारी, निर्मला पंत, वंदना, कंचन, मीना, पूजा जोशी आदि ने एसएसबी जवानों को राखी बांधकर देश की हिफाजत में उनके योगदान को सराहा। रिटायर्ड शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी ने कहा कि अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर रह कर एसएसबी के जवान नेपाल सीमा की सुरक्षा में जुटे हैं।
ऐसे में राखी बांध ग्रामीण महिलाएं उनके मनोबल को बढ़ा रही हैं। कुंवर प्रथोली, गिरीश तिवारी, ललित पंत, मोहन पांडेय, हरीश पंत, मनीष, उत्कर्ष आदि ने एसएसबी जवानों को सीमा की सुरक्षा में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसएसबी के उप निरीक्षक अर्जुन राम, ईश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल आरके परियार, सुमेर, राजकुमार, कर्मवीर, अनिल, राजेंद्र आदि ने बहिनों का आभार जताया।