फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Siberian birds are beginning to return home

वतन लौटने लगे हैं साइबेरियन पक्षी

Fri, 24 Apr 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Fri, 24 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Siberian birds are beginning to return home

साइबेरियन पक्षी वतन लौटले लगे हैं। पांच माह पूर्व यहां पहुंचे प्रवासी पक्षियों की आधी से अधिक संख्या वतन लौट गई है। प्रवासी पक्षियों के करीब 400 से अधिक जोड़ों में से अब केवल यहां 100 से 150 जोड़े ही दिखाई दे रहे हैं। काले और सफेद रंगाें वाले साइबेरियन क्रेन (जलमुर्गी) इन दिनो बैराज के डाउन स्ट्रीम में डेरा जमाए हैं।

विज्ञापन


पांच माह पूर्व साइबेरिया से आए प्रवासी पक्षियों की आधी संख्या वतन लौट चुकी है। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के वन क्षेत्राधिकारी टीएस शाही ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के असर से ये पक्षी देरी से भारत को आ रहे हैं। मई के अंत तक साइबेरियन पक्षी पूरी तौर पर साइबेरिया वापस लौट जाएंगे। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ वर्ष पूर्व साइबेरियन पक्षी सितंबर तक बैराज पर पहुंच जाते थे। अब वे देरी से आ रहे हैं, पिछले वर्ष ये पक्षी नवंबर में यहां पहुंचे थे। प्राय: ये पक्षी साइबेरिया से जोड़ों में ही यहां पहुंचते हैं। शारदा में मछली, कीड़े और शैवाल इनका प्रिय भोजन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed