{"_id":"69f8db16d650abf3f605d900","slug":"shrimad-bhagwat-music-story-will-start-from-18th-champawat-news-c-229-1-shld1026-138730-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 18 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत संगीत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 18 से शुरू होगी श्रीमद्भागवत संगीत कथा
Mon, 04 May 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 04 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) ग्राम सभा सुई खैसकाडें के आदित्य महादेव मंदिर में 18 मई से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत संगीत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा आयोजक प्रकाश चंद्र चौबे एवं राजू चौबे ने बताया कि 18 मई को सुबह नौ बजे गांव के भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ होगा। कथा वाचक पंडित किशोर जोशी प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करेंगे। यज्ञ का समापन 25 मई को हवन के साथ होगा। समापन अवसर पर सामूहिक भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन