फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shramdaan continued for the third day in the renovation of Dharamshala

धर्मशाला के जीर्णोद्धार में तीसरे दिन भी जारी रहा श्रमदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shramdaan continued for the third day in the renovation of Dharamshala
लोहाघाट में ऋषेश्वर मंदिर की धर्मशाला को ध्वस्त कर नव निर्माण की तैयारी करते मंदिर समिति के लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर महादेव मंदिर के गीता भवन धर्मशाला के जीर्णोद्धार का कार्य लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान किया। गिरीश सिंह माहरा ने पुरानी धर्मशाला के ढांचे को ध्वस्त करने के लिए निशुल्क रूप से जेसीबी देकर सहयोग किया।
विज्ञापन

ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के मुख्य संरक्षक एवं मठाधीश मोहनानंद तीर्थ के निर्देशन में तीसरे दिन पुरानी धर्मशाला के ढांचे ध्वस्त किया गया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि आने वाले 50 सालों की व्यवस्थाओं को देखते हुए धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पहली मंजिल में पूजा, पाठ, कथा, भजन कीर्तन आदि के लिए एक बड़े हॉल का निर्माण किया जाएगा। जबकि दूसरी मंजिल में मंदिर के महात्मा और बाहर से आने वाले साधु महात्माओं के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी। श्रमदान कार्य में नगर समिति अध्यक्ष कैलाश बगौली, टीका देव खर्कवाल, दिनेश ढेक, दलीप ढेक, सुरेश ढेक, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, प्रदीप मेहता, प्रकाश राय, जीवन मेहता आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed