फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shopkeepers spent the night awake in Purnagiri Dham

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में दुकानदारों ने जागकर काटी रात

Sat, 20 May 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers spent the night awake in Purnagiri Dham
पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार को हुए अग्निकांड के एक दिन बाद आसपास की खाली दुकान। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में शुक्रवार को काली मंदिर के पास टेड़ी पुलिया की एक दुकान में हुए भीषण अग्रिकांड का खौफ रात भर रहा। अग्रिकांड से 150 मीटर दूर तक की दुकानों और धर्मशालाओं के ज्यादातर लोग रातभर जागते रहे। पुलिस और मंदिर समिति के स्वयंसेवक भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

कालीमंदिर से 150 मीटर दूर टेड़ी पुलिया पर प्रकाश तिवारी, रमेश तिवारी और हेमा तिवारी की संयुक्त रूप से तीन मंजिला दुकान शुक्रवार सुबह अग्रिकांड की भेंट चढ़ गई। दुकानदार का कहना है कि उसकी 50 लाख की संपत्ति जली है। सीतापुर से आए कन्हैया, बरेली के सुनील और हाथरस के जगदीश यहां किराये पर दुकान चला रहे थे। कन्हैया का कहना है कि सामान ले जाने के दौरान उसके 47 हजार रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि आग बुझाने में काली मंदिर पुलिस पुलिस के प्रभारी देवनाथ गोस्वामी की तत्परता से बड़ी अनहोनी बच गई। मंदिर समिति काली मंदिर चौकी प्रभारी के अलावा भैरव मंदिर चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद और उनकी टीम को मेले के समापन पर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या

पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आमद धीरे-धीरे बढ़ रही है। शुक्रवार को हुए अग्रिकांड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। शनिवार को पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां का आशीर्वाद लिया। चलने में असमर्थ मुरादाबाद की बुजुर्ग प्रभा देवी को परिजन भैरव मंदिर से पौने चार किलोमीटर तक डोली के सहारे मुख्य मंदिर तक ले गए। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed