फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shop and warehouse fire in Talladesh

तल्लादेश में पूर्व प्रधान के पति की दुकान और गोदाम आग में खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shop and warehouse fire in Talladesh
तल्लादेश के मंच में पूर्व प्रधान पूजा महरा के पति अर्जुन महर की दुकान में लगी आग को बुझाते ग्रामी? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच गांव में रविवार तड़के आग लग गई। इससे पूर्व प्रधान पूजा महरा के पति अर्जुन महरा की किराना दुकान, आटा चक्की और गोदाम खाक हो गई। अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आग पर काबू पाया। घटना का कारण पता नहीं चल सका। अलबत्ता दुकान स्वामी शॉर्टसर्किट की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

नगर से 33 किमी दूर मंच गांव में पूर्व ग्राम प्रधान पूजा के पति अर्जुन महरा की दुकान और गोदाम में रविवार तड़के करीब दो बजे एकाएक आग लग गई। किराना की दुकान से लगी आग दुकान के बाद आटा चक्की और उससे सटे गोदाम तक भड़क गई। गोदाम में डीजे, जनरेटर सहित शादी में उपयोग में आने वाली बिजली की सामग्री थी। तड़के करीब ढाई बजे लघुशंका के लिए अपने घर से बाहर आए पड़ोसी हरीश सिंह ने धुआं और आग की लपटें देख तुरंत दुकान स्वामी को जगाया। घटना स्थल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित मंच थाने से एसओ दीवान सिंह ग्वाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पास के स्टैंड पोस्ट और अन्य जगहों से एकत्र पानी से पुलिस और ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग में किराना और गोदाम में रखा ज्यादातर सामान जल गया। गोदाम में रखे गैस सिलिंडरों को समय रहते हटा लेने से बड़ा नुकसान बच गया। दुकान स्वामी का कहना है कि दिवाली का पर्व नजदीक होने के चलते दुकान सामान से भरी थी। उन्होंने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन

महंगा पड़ रहा अग्निशमन केंद्र न होना
जिला मुख्यालय चंपावत में अग्निशमन स्टेशन नहीं है। चंपावत और आसपास आग लगने पर अग्निशमन दस्ता लोहाघाट से पहुंचता है। मंच के गांव से लोहाघाट की दूरी 46 किमी है। इसके चलते लोगों ने अग्निशमन की टीम को जानकारी देने के बजाय खुद ही हिम्मत कर आग बुझाई। चंपावत में अग्निशमन केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन के पास लंबित है, लेकिन अभी इसे अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed