लोहाघाट (चंपावत)। नगर के ठाड़ाढुंगा का होनहार छात्र शोभित मेहता एयर फोर्स में ऑफिसर बन गए हैं। शोभित 2019 में हुई एयर फोर्स कॉमन एडमिशन परीक्षा (एएफसीएटी) उत्तीर्ण कर भारतीय वायु सेना में अधिकारी बने हैं। शोभित की सफलता पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई है।
मूल रूप से चाक रेगडू़ निवासी शोभित के पिता लक्ष्मण सिंह मेहता जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि माता मीना मेहता ओकलैंड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। शोभित ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई ओपीएस लोहाघाट, इंटर की इंस्प्र्रेशन स्कूल हल्द्वानी तथा बीटेक जमशेदपुर से किया। शोभित ने अपनी सफलता का श्रेय दादा मोती सिंह मेहता और ओकलैंड स्कूल परिवार को दिया है। शोभित की सफलता पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, ओपीएस के प्रबंधक लोकेश पांडेय, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ हरेंद्र साह आदि ने खुशी जताई है। संवाद