फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shivratri in Tanakpur

शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक बाद किए भजन कीर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shivratri in Tanakpur
बनबसा एनएचपीसी जलशक्ति मंदिर में पूजा करते महाप्रबंधक राजीव सचदेवा एवं महाप्रबंधक मदन लाल। विज? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा /टनकपुर (चंपावत)। बनबसा और टनकपुर में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। बनबसा में शिवालयों के अलावा सेना छावनी स्थित शिव मंदिर में लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस मौके पर व्रत रख भगवान शिव की उपासना एवं पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित जलशक्ति मंदिर में गणेश पूजा, जलाभिषेक के बाद रूद्रीपाठ किया गया। पावर स्टेशन मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए। मझगांव देवीपुरा शिवालय में पूजा अर्चना के बाद लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। शिव सांस्कृतिक युवा मंच देवीपुरा के अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने बताया कि मंच की ओर से मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। टनकपुर में भक्तों ने पंचमुखी शिवमंदिर, पशुपतिनाथ शिव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, ज्ञानखेड़ा स्थित शिव मंदिर, सैलानीगोठ के कालसेन शिवमंदिर में पूजा अर्चना की। छीनीगोठ की महिलाओं ने पं. हीरा बल्लभ गहतोड़ी के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा निकाली। वहां प्रधान पूजा जोशी, गिरीश गड़कोटी, मोती राम टकवाल, मुकेश जोशी, श्याम सिंह, बलवंत सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed