फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shivaratri festival will be on 11

शिवरात्रि महोत्सव 11 और होली रंग महोत्सव 24 मार्च से होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri festival will be on 11
लोहाघाट में महाशिवरात्री और होली रंग महोत्सव के आयोजन पर चर्चा करते आयोजक। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की बैठक में नवम शिवरात्रि महोत्सव और होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर तय किया गया कि 11 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव और 24 मार्च से दो दिनी होली रंग महोत्सव के आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व सम्मति से 11 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव और 24 और 25 मार्च को होली रंग महोत्सव के आयोजन करने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि महा शिवरात्रि महोत्सव में हथरंगिया स्थित सर्वदेव मंदिर से ऋषेश्वर मंदिर तक झांकी निकाली जाएगी। झांकी में इस साल बुजुर्ग लोगों को भी शामिल किया जाएगा। मेहता ने बताया कि होली रंग महोत्सव का आयोजन पूर्व की भांति रामलीला मैदान में होगा। रंग महोत्सव के लिए पूर्व में तय किए गए नियम कड़ाई से लागू होंगे। रंग महोत्सव में नगर पंचायत, व्यापार मंडल का पूर्व की तरह सहयोग रहेगा। बैठक में मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, प्रकाश राय, गणेश खर्कवाल, कैलाश बगौली, महेश राय, दीप जोशी, सतीश पांडेय, प्रेम लाल साह, जगदीश जोशी, राजू गड़कोटी, नवीन जोशी, जीवन कलौनी, सुधा खर्कवाल, निर्मला अधिकारी, किरन पंगरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed