{"_id":"64b6d864d497fd26bf048117","slug":"shiva-mahapuran-story-begins-with-kalash-yatra-champawat-news-c-229-1-shld1009-579-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुरू
Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के बालेश्वर महादेव मंदिर में शिव पुराण कथा के शुभारंभ मौके पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी लोक परिधान में नागनाथ मंदिर से बालेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इस दौरान हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से नगर गूंज उठा।
बालेश्वर मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा मोटर स्टेशन, खड़ी बाजार होते हुए नागनाथ मंदिर पहुंची। जहां मंदिर में पूजा-अर्चना हुई और मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद मल्लीहाट होते हुए कलश यात्रा बालेश्वर मंदिर पहुंची। पुरोहित भगीरथ जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ यजमान नारायण दत्त गड़कोटी, निर्मल पुनेठा, बसंत तड़ागी, कमल गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विकास साह, महेंद्र तड़ागी ने सपत्नीक पूजा-अनुष्ठान संपन्न किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवीलाल वर्मा ने बताया कि 24 जुलाई तक रोजाना दोपहर दो बजे से कथा होगी।
बताया कि 25 जुलाई को हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। कथा व्यास हरिद्वार से आए राजेंद्र प्रसाद हैं। इस मौके पर महंत पवन गिरि, किशन गिरि, सभासद रोहित बिष्ट, पूर्व सभासद शकुंतला गोस्वामी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, अशोक वर्मा, गोविंद सामंत, बसंत तड़ागी, सुनील पुनेठा, गौरव पांडेय, आनंद अधिकारी, लक्ष्मण बोहरा, विकास गिरि, सूरज प्रहरी, ललित भट्ट, अशोक वर्मा, मयूख चैधरी, रितेश राय, गौरव वर्मा, हेमंत वर्मा, कमल पटवा, लक्ष्मण धामी, भुवन राय, निक्की साह, अंकित खर्कवाल, सीनू खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 18 सीपीटी 04 पी, 05 पी।