फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   shiv kee jata gambheer va mein ganga samaayo...

शिव की जटा गंभीर वा में गंगा समायो...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
shiv kee jata gambheer va mein ganga samaayo...
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में खड़ी होली का गायन करते महिला पुरूष होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले के बाराकोट, लोहाघाट और पाटी क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम शुरू हो गई है। भारी बारिश के बावजूद भी होल्यारों के उत्साह में कमी नहीं आ रही है। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव के देवालय मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की ओर से कदम से कदम ताल से ताल मिलाकर खड़ी होली का गायन कर होली पर्व की खुशियों को साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन

होल्यारों ने शिव की जटा गंभीर वा में गंगा समायो होली से भगवान भोलेनाथ की आराधना की। होली में हेमा राय, पुष्पा, भैरवी, गीता देवी, दीपा देवी, नीलावती, डॉली, नेहा, काजल, प्रभा आशू, प्रकाश राय आदि शामिल थे। इधर विकास खंड बाराकोट के नौमाना गांव में पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी के नेतृत्व में खड़ी होली का गायन किया गया। होली के मुखिया त्रिलोचन जोशी के निर्देशन में होल्यारों ने अचला मेरो छोड़ श्याम, भजु दशरथ नंदन जनक लली आदि होलियों का गायन किया। जिसमें भैरव दत्त जोशी, विद्यासागर जोशी, हरी जोशी, जगदीश जोशी आदि होल्यार शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन के आवास में हुई महिलाओं की बैठकी होली
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के मीनाबाजार में पूर्व चेयरमैन लता वर्मा के आवास में महिलाओं की बैठकी होली आयोजित की गई। इस दौरान महिला होल्यारों ने बेहतरीन होलियों का गायन कर समां बांध दिया। उन्होंने तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। यहां गीता वर्मा, पार्वती, गीता धौनी, भावना पनेरू, सरोज जोशी, मुन्नी उप्रेती, नीरू कांडपाल, मंजू पांडेय, गुड़िया वर्मा, कविता खर्कवाल, दीपा भट्ट, पुष्पा भट्ट, शांति पांडेय, लता खर्कवाल, पुष्पा खर्कवाल आदि होल्यार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed