फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shilanyash by MLA Puran Fartyal

देवीधार और राजीव नवोदय में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shilanyash by MLA Puran Fartyal
लोहाघाट के देवीधार में 50लाख रूपये लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते विधायक पूरन सि - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने देवीधार मंदिर और राजीव नवोदय विद्यालय में 85 लाख रुपये लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

देवीधार मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में देवीधार मंदिर में 50 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन

इससे देवीधार मेला स्थल में परिक्रमा पथ, बॉटनिकल गार्डन, व्यू प्वाइंट, छतरी और बैंचों का निर्माण, मंदिर प्रांगण में टाइल्स लगाकर हनुमान मंदिर स्थल में योग भवन आदि का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां समिति के सचिव प्रकाश राय, चेयरमैन गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक, जीवन राम, सोनू बिष्ट, आनंद राय, प्रकाश मेहता, शेखर गोरखा, कैलाश मेहता, सचिन जोशी आदि रहे।

इधर, राजीव नवोदय विद्यालय में विधायक ने 35 लाख रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान सीईओ आरसी पुरोहित, कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई केके जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed