फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shift the Polytechnic College

नायकगोठ में शिफ्ट हुआ पॉलीटेक्निक कॉलेज

Sat, 02 Jan 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शनिवार को नायकगोठ में 269.89 की लागत से बने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो गया है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने पूजा-अर्चना कर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जून से इंजीनियरिंग कॉलेज भी शुरू कराने का प्रयास होगा।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान रेनू देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक खर्कवाल ने कहा कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अप्रैल तक इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का निर्माण कराकर जून से कॉलेज शुरू कराने की योजना है। नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व प्रधान जीत सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. याकूब अंसारी, कैलाश शर्मा, कैलाश राम ने भी विचार रखे। संचालन मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. आरकेएस चंदेल, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला, तहसीलदार भगीरथ जोशी, मो. सुलेमान सिद्दीकी, सभासद देवेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, सुरेश खर्कवाल, मनोहर सिंह धामी, छात्र संघ महासचिव चर्चित शर्मा, योगी ज्याद, बाबी भट्ट, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed