फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shaukat in senior and Sumit in junior stood first.

Champawat News: सीनियर वर्ग में शौकत और जूनियर में सुमित रहे प्रथम

Wed, 16 Aug 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shaukat in senior and Sumit in junior stood first.
पिथौरागढ़/टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जनरल बीसी जोशी एपीएस में आठ कुमाऊं परेड ग्राउंड में मिनी मैराथन कराई गई। इसमें विद्यालय के 250 से अधिक विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर समर प्रताप सिंह चौहान ने दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शौकत बशीर प्रथम, राहुल चंद द्वितीय, शोएब अहमद बट तृतीय, जूनियर वर्ग में सुमित सिंह प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय, तन्मय सिंह भाकुनी तृतीय और शौर्य चौधरी चौथे रहे। विजेताओं को अध्यक्ष आवा तूलिका चौहान और ब्रिगेडियर समर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के ओआईसी कर्नल केएस बिष्ट और प्रधानाचार्य विनोद भामा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

--
क्राॅस कंट्री : दस किमी दौड़ में पवन ने मारी बाजी

टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से आयोजित क्राॅस कंट्री में सौ से ज्यादा महिला-पुरूष धावक दौड़े। 10 किमी पुरुष वर्ग की दौड़ में पवन रेसवाल प्रथम रहे। इसके अलावा ललित सिंह, रविंद्र अधिकारी, कमल सिंह और अंकित नाथ और दिव्यांशु राणा क्रमश: बाद के छह स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महिला ओपन वर्ग की पांच किमी दौड़ में अंकिता बोहरा, पायल चंद, कनक चंद, महक, अंजलि और अंशिका क्रमश: पहले छह स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की चार किमी दौड़ में अर्पित सिंह, विकास भट्ट, उत्सव सिंह यादव, अनस, शोभित तिवारी और सागर गिरी पहले छह पर रहे इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसआई बीएस बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहां स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, चंपावत क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, जिला एथलेटिक्स एसो. अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, विकास जोशी, आशा पांडेय, दीपक पचोली, सूरज पांडेय आदि थे। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed