फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shastri and Gandhi Jayanti with gaiety Money

चंपावत में उल्लास से मनी गांधी और शास्त्री जयंती

Sun, 02 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 02 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Shastri and Gandhi Jayanti with gaiety Money
उल्लास से मनी गांधी और शास्त्री जयंती - फोटो : अमर उजाला
चंपावत कलक्ट्रेट में डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसए सिद्दीकी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडीएम जेएस राठौर, आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय, मोहित शाह, राम प्रसाद ने विचार रखे। जिला जज प्रेम सिंह खिमाल, सीजेएम मंजू सिंह मुंडे, सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी, नामिका अधिवक्ता आलोक पांडेय आदि ने जजी परिसर में पौधरोपण के अलावा सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


धुरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने महापुरुषों का स्मरण किया। जिला पंचायत में रिटायर्ड अपर मुख्य अधिकारी शेर सिंह परगाई ने ध्वजारोहण किया। एएमए मोहन गड़कोटी, प्रकाश चौधरी आदि ने रामधुन गाई। एसएसबी ने उप कमांडेंट चंद्रजीत के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। यहां राजेंद्र प्रसाद गहतोड़ी ने योग भी सिखाया।
विज्ञापन


लोहाघाट एसडीएम कोर्ट में तहसीलदार केएस धौनी ने ध्वजारोहण किया। भाष्कर मुरारी, रमेश उप्रेती, एलएम खोलिया, पीसी पांडे, बीएस जीना ने रामधुन गाई। बाद में बंदीगृह में कैदियों को फल बांटे गए। पीजी कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट आनंद सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वच्छ भारत मिशन की शपथ दिलाई। जीआईसी में प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने सलामी ली। कै.नवीन उप्रेती और विक्रमजीत चौहान के संचालन में संगीतकार अनूप कौशल ने गांधी जी के प्रिय भजन गाए। जीआईसी में भाषण प्रतियोगिता में लेखपाल, चंचल सिंह, संदीप गहतोड़ी, संदीप गड़कोटी, शेखर चंद, मोहम्मद फरहान, जूनियर में हर्षित पांडे, शाहनबाज, संदीप, लोकेश, सचिन अव्वल रहे। फोर्ती जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक एलएस महरा के संचालन में कार्यक्रम हुए। ललिता, अभिषेक, दीक्षा, शगुुन, निखिल, दीक्षा पुनेठा को मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य शंकर बगौली, ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद ने पुरस्कृत किया। मानेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूनाघाट में प्रधानाचार्य दीपक देउपा और एसके आजाद के संचालन में कार्यक्रम हुए। देवीधुरा जीआईसी में प्रधानाचार्य डीपी कठेरिया की अध्यक्षता, डा.विष्णु दत्त भट्ट के संचालन में भानु बिष्ट, पवननाथ ,बची राम ने कार्यक्रम पेश किए। जीआईसी बरदाखान में प्रधानाचार्य पीसी जोशी के नेतृत्व में रैली निकली। अशोक वर्मा के संचालन में हुई भाषण प्रतियोगिता में जीवन बिष्ट प्रथम, प्रतिभा जोशी, ममता द्वितीय, मनीषा तृतीय रही। बाराकोट में तहसीलदार वीएस महरा, ब्लॉक में बीडीओ पूरन रावत ने ध्वजारोहण किया। ठांटा में प्रधानाध्यापिका नीमा टम्टा ने ध्वजारोहण किया। डीएस फिरमाल, आरपी पांडे, विनोद कुमार के संचालन में प्रतियोगिताएं हुई। खेतीखान के इंद्रा पार्क में डॉ.एलडी ओली ने ध्वजारोहण किया। सीएल वर्मा के संचालन में हुई गोष्ठी में ग्राम प्रधान भैरव ओली, राजेश ओली आदि ने विचार रखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed