फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Share with others Disaster prevention measures

दूसरों से साझा करें आपदा से बचाव के उपाय

Thu, 16 Nov 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 16 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Share with others Disaster prevention measures
किमतोली में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रमाणपत्रों के साथ प्रशिक्षणार्थी। - फोटो : अमर उजाला
 आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र सचिवालय देहरादून की पहल पर किमतोली में जारी 10 दिवसीय खोज व बचाव प्रशिक्षण शिविर का प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन हुआ। प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नारायण सिंह बोहरा और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा ने प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन किया। प्रशिक्षण में ली गई जानकारियों को दूसरों के साथ साझा करने के अलावा आपदा के वक्त राहत और बचाव कार्य में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


देहरादून से आए मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी, आलोक वर्मा और सीमा परमार ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार की गाठें लगाना, फंदे बनाना, रैपलिंग, टेरोलिन टैवर्स, प्राथमिक उपचार, गहरी खाई से घायलों को निकालना, स्ट्रेचर और शैल्टर बनाना, चट्टान में चढ़ना और उतरना, नदी पार करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में 25 लोगों ने हिस्सा लिया। बताया कि ऐसे प्रशिक्षण हर न्याय पंचायत में होंगे। जिसमें ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रहरी, एसएसबी स्वयंसेवक को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। सकलानी ने कहा कि प्रशिक्षण का मकसद लोगों को आपदाओं को रोकने के लिए भी जागरूक करना है। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक माधो सिंह अधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed