फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda water level in Tanakpur reached 1.64 lakh, alert issued

Champawat News: टनकपुर में शारदा का जलस्तर 1.64 लाख पर पहुंचा, अलर्ट जारी

Mon, 04 Aug 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sharda water level in Tanakpur reached 1.64 lakh, alert issued
टनकपुर में कांवड़ियों को सर्तक करना जल पुलिस का जवान। स्रोत : पुलिस
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से शारदा नदी उफान पर आ गई है। सुबह नौ बजे बजे जलस्तर 1.64 लाख क्यूसेक पहुंचते ही शारदा घाट के भीतर के गेट तक पानी भर गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश जोशी ने जल पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व और पालिका अधिकारियों को अलर्ट किया। सावन का सोमवार होने की वजह से सुबह जल लेने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचे थे जिन्हें रोका गया। घाट के रास्ते में पानी उतरते ही कीचड़ से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बीते रविवार को ही जलस्तर एक लाख क्यूसेक के पार जाते ही शारदा घाट पर अलर्ट जारी कर दिया गया। सोमवार सुबह करीब सात बजे अचानक पानी बढ़ने लगा और घाट में अंदर तक पहुंच गया। इससे घाट में बनी अस्थायी दुकानें और आसपास के घरों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार सुबह नौ बजे जलस्तर 1.64 लाख क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 1.56 लाख क्यूसेक, दोपहर दो बजे घटकर 1.38 लाख दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी स्वयं नगर पालिका की टीम के साथ सुबह के समय घाट तक तैनात रहे। एसडीआरएफ के एसआई नरेश राणा के नेतृत्व में टीम, जल पुलिस के राकेश गिरि, रविंद्र पहलवान लोगों को सतर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों का संचालन बंद
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर बैराज पर रेड अलर्ट जारी कर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। सुबह 10 बजे नदी का जलस्तर 1,68,344 क्यूसेक पहुंच गया। बैराज पर से वाहनों का संचालन नहीं हो पाने से भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक नदी का जलस्तर कम होने की प्रतीक्षा करते रहे। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही बैराज पर से बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो पाएगा। उन्होंने बताया कि बनबसा बैराज लगभग 97 वर्ष पुराना है, इसकी सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 22 मिमी बारिश हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed