फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda Tapu Shradhalu Water Police

Champawat News: शारदा टापू में फंसे श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने बचाया

Sun, 02 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sharda Tapu Shradhalu Water Police

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नदी पार कर ब्रह्मदेव (नेपाल) स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर जाने के प्रयास में 11 श्रद्धालु शारदा टापू में फंस गए जिन्हें जल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया।

मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद रविवार को पीलीभीत जिले के 11 श्रद्धालु नदी को पैदल पार कर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने निकल पड़े। वे नदी के रास्ते खतरे से अनजान थे। शारदा की छोटी धाराओं को पार कर जब वे बड़ी धारा के पास पहुंचे तो नदी की गहराई देख उनके हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

घबराकर उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्हें टापू में फंसा देख हरकत में आए घाट पर तैनात पुलिस कर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने सभी को सुरक्षित निकालकर शारदा घाट पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन श्रद्धालुओं को बचाया
टनकपुर। न्यूरिया पीलीभीत निवासी चमन (18) पुत्र दुर्गा प्रसाद, गोपीकिशन (22) पुत्र रामबहादुर, संजीव कुमार, विकास वर्मा (17) पुत्र ख्याली राम, रंजीत (24) पुत्र राम बहादुर, राम बहादुर (48) पुत्र राम प्रसाद, विनय कुमार (18) पुत्र संतोष कुमार, ख्याली राम (39) पुत्र रामनिवास, संतोष कुमार (35) पुत्र राम प्रसाद, पवन कुमार (24) पुत्र दुर्गा प्रसाद और पांच वर्षीय गगन पुत्र संतोष कुमार शामिल थे। संवाद



बचाव टीम में ये थे शामिल
पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र पंत, हैड कांस्टेबल दिनेश कोहली, गोताखोर रविन्द्र कुमार उर्फ पहलवान, महिला कांस्टेबल रेखा, विजेता राणा, नीलम, पीएसी के अनिल पंकज के अलावा स्थानीय तैराक सूरज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed