{"_id":"6410bc4b899b212c8b098607","slug":"sharda-river-front-in-tanakpur-champawat-news-c-8-1-81801-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा घाट के विस्तार और सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा घाट के विस्तार और सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू
Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर शारदा घाट का विस्तार और सौंदर्यीकरण कर भव्य बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने मंगलवार को योजना की डीपीआर बनाने के लिए कार्यदायी संस्था के दल के साथ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
सिंचाई विभाग के एसई विकास श्रीवास्तव और विभाग के सीईओ अमिताभ शर्मा के नेतृत्व में आए दल ने शारदा स्नानघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। एसई श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर नमामि गंगे योजना के तहत शारदाघाट का विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य होना है। इसके लिए विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण में डीपीआर के लिए अधिकृत एक्सलिंग जीओ इंजीनियरिंग कंसलटेंस प्रा. लि. कंपनी की टीम समेत सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, जेई सतीश कुमार और नीतू जोशी भी मौजूद थी।