{"_id":"642326b05847dd15960d0724","slug":"sharda-river-both-brothers-tanakpur-news-c-8-1-96207-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दूसरे दिन में नहीं मिले शारदा में डूबे दोनों भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दूसरे दिन में नहीं मिले शारदा में डूबे दोनों भाई
Tue, 28 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
शारदा में डूबे भाईयों को खोजते एसडीआरएफ के जवान। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में शारदा तट पर सेल्फी लेते वक्त डूबे बरेली के दोनों भाइयों का मंगलवार को दूसरे दिन भी कहीं पता नहीं चला। एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की तैराक टीम लगातार खोज में जुटी है। राफ्ट, ऑक्सीजन सिलेंडर और कांटे की मदद से खोज कर रही टीम ने मंगलवार को घटना स्थल से बूम तक नदी क्षेत्र में गहन खोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं 22 मार्च को बूम में डूबे अलीगढ़ निवासी 18 वर्षीय युवक अभिषेक का भी अब तक कहीं पता नहीं चला है।
दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए बरेली जिले के पुरेना आंवला निवासी राजू राजपूत (20) पुत्र प्रेमशंकर और उसका छोटा भाई मुकेश राजपूत (15) ठुलीगाड़ से करीब दो किमी दूर टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चरण मंदिर के पास शारदा तट पर सेल्फी लेते वक्त नदी में डूब गए थे।
घटना के बाद से एसडीआरएफ के परवेश नगरकोटी, ललित जोशी, महेंद्र भंडारी, भूपेंद्र कन्याल, कृष्णा रावत, दीपक जोशी, सागर चंद, अमित मिश्रा आदि तैराक जवान खोज में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से लेकर बूम तक खोज की गई लेकिन वे नहीं मिल पाए हैं।