फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda Range 6 Years Leopard

चम्पावत: शारदा रेंज में मृत मिला छह साल का तेंदुआ

Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 18 Feb 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Sharda Range 6 Years Leopard
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के बूम बीट के जंगल में करीब छह साल का एक तेंदुआ मृत मिला है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कराने के बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का शव जलाकर नष्ट कर दिया गया है। तेंदुए की मौत की वजह आपसी संघर्ष होना बताई जा रही है।
विज्ञापन


शारदा रेंज के वन कर्मियों को शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान ब्रह्मदेव (बूम) बीट के कक्ष संख्या ए 2 में झाड़ी में तेंदुआ मृत पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट फोर्स के साथ मौके में पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित कर पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई। शारदा रेंज की वन द्वान चौकी में हल्द्वानी से आए वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल और स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉ. विजयपाल प्रजापति ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब छह साल थी। उसके सीने में अंदरूनी गहरी चोट थी। उसके शरीर में अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। वन क्षेत्राधिकारी बिष्ट ने बताया कि पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में तेंदुए का शव जलाकर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल में तीसरा मामला
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज में इससे पहले भी आपसी संघर्ष में तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए हैं। वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि फरवरी 2022 में भी तीन दिन के अंदर दो तेंदुओं की आपसी संघर्ष में मौत हुई थी। एक साल के अंदर आपसी संघर्ष में तेंदुओं की मौत का यह तीसरा मामला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed