{"_id":"3c2837cf7b6614c4925053707170c430","slug":"sharda-hedwarks-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा हेडवर्क्स की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा हेडवर्क्स की बिजली काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस करोड़ का भुगतान न किए जाने पर ऊर्जा निगम ने शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। सुरक्षा के लिहाज से बैराज की बिजली चालू रखी गई है। उधर, शारदा हेडवर्क्स के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भी लोहियाहेड पावर हाउस से पानी सप्लाई की एवज में 40 करोड़ रुपये लेने हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने शनिवार देर शाम शारदा हेडवर्क्स की पावर सप्लाई कटा दी हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कारणों के चलते रविवार को बैराज क्षेत्र की बिजली फिर चालू कर दी गई। विभाग के जेई प्रमेंद्र सिंह का कहना है शारदा हेडवर्क्स ने विभाग को करीब 10 करोड़ का भुगतान करना है। दूसरी ओर, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव का कहना है कि वर्षों से लोहियाहेड पावर हाउस को शारदा नहर से दिए गए पानी का भुगतान उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने नहीं किया है। बहरहाल शारदा हेडवर्क्स के आवासीय और कार्यालयी परिसर की बिजली कटने से कर्मियों को खासी दिक्कतें हो रही है। उधर, पिछली रात्रि एसएसबी, कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर भी अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन